(स्पोर्ट्स न्यूज़) : दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी शिकस्त मिली है। गुरुवार को खेले गए मैच में राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 185 रन बनाए. इस दौरान रियान नंबर चार पर बैटिंग करने आए. उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 84 रन बनाए. रियान की इस पारी में 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इसके जवाब में दिल्ली 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर सिर्फ 173 रन ही बना सकी। इस मैच में घरेलू टीम राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 12 रन से हरा दिया. राजस्थान की यह लगातार दूसरी जीत है. राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. उसने 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है. उसके पास कुल 4 पॉइंट्स हैं.

डेविड वॉर्नर और ट्रिस्टन स्टब्स को छोड़ दें तो दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज फ्लॉप रहे. वॉर्नर ने 49 रन बनाए, जबकि स्टब्स ने 23 गेंदों में 44 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन विफल रहे. उनके अलावा अक्षर पटेल 15 रन बनाकर नाबाद रहे. ऋषभ पंत 28 रन बनाकर आउट हुए. मिचेल मार्श 23 रन की बना सके. दिल्ली कैपिटल्स को यह मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 17 रन की दरकार थी, लेकिन अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स 4 रन जुटाने में ही कामयाब रहे. रियान पराग ने राजस्थान की इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. एक समय बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी लड़खड़ा गई थी. टीम के टॉप-3 बल्लेबाज मात्र 36 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे. रियान पराग ने यहां से पारी को संभालते हुए न सिर्फ टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला बल्कि एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया. पराग ने नाबाद 84 रन की पारी सिर्फ 45 गेंदों में खेली. 

#DCvsRR#IPL#IPL2024#BCCI#Cricketnews#Teamindia,