बसपा नेता हरिदास भाजपा में शामिल
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : बसपा नेता हरिदास भाजपा में शामिल हो गए। शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर हरिद्वार संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक सांसद नरेश बंसल और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी भी मौजूद थे। उधर, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने कहा, हरिदास बसपा में नहीं थे। उन्हें पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
#Election2024#UttarakhandLokSabhaElections2024#LokSabhaElections2024#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




