राज्य स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक डा0 सविता ह्यांकी हुई सेवानिवृत्त
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राज्य स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक डा0 सविता ह्यांकी आज अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गई। इस मौके पर स्वास्थ्य महानिदेशालय परिवार द्वारा उनको स्नेहपूर्ण विदाई दी गयी। गौरतलब है कि डा0 ह्यांकी ने अपनी राजकीय सेवा धारचूला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से चिकित्सा अधिकारी के रूप में प्रारम्भ की तथा अपने कार्यकाल के दौरान वे मुख्य चिकित्साधिकारी, अल्मोड़ा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बेस चिकित्सालय, हल्द्वानी में महत्वपूर्ण पद पर अपने सेवायें विभाग को प्रदान की गयी। विदाई कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#Dehradunnews#Uttarakhandnews ,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




