चारधाम यात्रा: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): चारधाम यात्रा में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि शनिवार से हरिद्वार एवं ऋषिकेश से 1500-1500 तीर्थयात्रियों के ऑफ लाइन पंजीकरण किए जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को आगे भेजा जाएगा। गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं आईजी गढ़वाल के स्थलीय निरीक्षण और संबंधित जिलाधिकारियों से वार्ता के उपरांत यह निर्णय लिया गया है ।
#ChardhamYatra2024#Kedranth#Badrinath#Dehradunnews#Uttarakhandnews#cmpushkarsinghdhami#cmdhami#pushkarsinghdhami,,







