पाकिस्तानी सरकार का कबूलनामा, पीओके नहीं हमारा हिस्सा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर पाकिस्तानी सरकार ने एक नया बयान जारी किया। दरअसल, पीओके के कवि और पत्रकार अहमद फरहद शाह के दो सप्ताह से गायब होने को लेकर सुनवाई के दौरान पाकिस्तान सरकार ने कहा कि पीओके उनका हिस्सा नहीं है, यह एक विदेशी क्षेत्र है। सरकारी वकील के इस दावे पर हाई कोर्ट ने भी हैरान जताई है और पूछा कि अगर आजाद कश्मीर एक विदेशी क्षेत्र है, तो फिर पाकिस्तानी रेंजर्स वहां कैसे पहुंच गए. कोर्ट में इस मामले में अभी सुनवाई जारी रहेगी. सरकारी वकील के इस बयान पर पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "सरकारी वकील का यह दावा पीओके की स्थिति पर कई सवाल खड़े कर रहा है। अगर आजाद कश्मीर हमारा नहीं, तो फिर वहां पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती कैसे हुई।" उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान पीओके को बहुत नकारात्मक रूप से पेश कर रहा है। उन्होंने इस्लामाबाद से एक कवि का अपहरण कर लिया। उन्होंने पीओके में उसे गिरफ्तार किया और इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पीओके को एक विदेशी क्षेत्र बताया। इसका मतलब है कि उनके पास पीओके में कब्जा करने वाली सेना का अधिकार है, लेकिन पाकिस्तानी अदालतों का कोई क्षेत्राधिकार नहीं है।"
#POKNews#PakistanNews,






