वोटिंग खत्म होते ही मल्लिकार्जुन खरगे का दावा, इंडिया गठबंधन जीत रहा 295+ सीटें
नई दिल्ली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली आवास पर आज ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई. करीब 2 महीने से चल रही लोकसभा चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब सभी को नतीजों का इंतजार है. आज एग्जिट पोल के नतीजे सामने होंगे. वहीं असली नतीजे तो 4 जून को आने वाले हैं. उससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया है कि INDIA गठबंधन इस चुनाव में कम से कम 295 प्लस सीटें जीतेगा. करीब ढाई घंटे तक चली गठबंधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बात करके मीटिंग में हुई चर्चा पर जानकारी दी. खरगे ने कहा, 'इंडी गठबंधन की बैठक हुई. आज हमने बहुत मुद्दों पर चर्चा की. चुनाव के वक्त क्या क्या कठिनाई हो सकती हैं, कार्यकर्ताओं को क्या इंस्ट्रक्शन देना है. काउंटिंग के दिन कैसे केयर रखनी है. हमें अपनी बात कैसे रखनी है, इन सब पर चर्चा हुई. उन्होंने आगे कहा, गठबंधन का निर्णय ये है कि बीजेपी और उनके साथी लोग खासकर के एग्जिट पोल पर लोग चर्चा करेंगे.
#INDIA#IndiAllianceDelhiMeeting#Election2024#Loksabhaelection,







