बिभव कुमार को कोर्ट से लगा बड़ा झटका
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से सोमवार को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बिभव की जमानत याचिका खारिज कर दी है। स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर हमला करने के आरोप लगाए थे. इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और 18 मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. विभव कुमार ने भी मालीवाल पर झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं. इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है. इससे पहले सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने कहा था कि वो अपना फैसला चार बजे देगा. विभव कुमार को 24 मई को चार दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.
#SwatiMaliwalCase#SwatiMaliwal#BibhavKumarNews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




