सीएम धामी पहुंचे गैरसैंण, कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार 21 अगस्त से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित होना है. इसको लेकर सभी तैयारियां भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में पूरी हो चुकी हैं. आज से ही भराड़ीसैंण में वीआईपी मूवमेंट शुरू हो चुका है. भराड़ीसैंण में विधायकों और मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. इसके लिए सीएम धामी गैरसैंण पहुंच गए हैं। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज शाम को भराड़ीसैंण में होगी। भराड़ीसैंण में होने वाली विधानमंडल दल की बैठक में भाजपा विपक्ष के हमलों की काट की रणनीति बनाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय एवं विधायक कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत सरकार के सभी मंत्री और अधिकांश विधायक के इस बैठक में शामिल होंगे.






