सीएम धामी से एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप विजेता दीपाली थापा ने की मुलाक़ात
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने भेंट की। नैनीताल की दीपाली ने दुबई के अबू धाबी में सितम्बर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 33 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री ने दीपाली को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर दीपाली के पिता रणजीत सिंह थापा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य एवं सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी मौजूद थे।
#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




