खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्‍ट्रपति बनने जा रहे हैं. अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को 277 इलेक्टोरल वोट मिले और कमला हैरिस रेस से बाहर हो गई हैं. वही पीएम नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने ट्रंप की जीत सुनिश्चित होने पर वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम करने की अपील की। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, 'मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए तत्पर हूं. आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें. आपके अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं के मद्देनजर मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए सिरे से आगे बढ़ाने की आशा करता हूं। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर बधाई देते हुए चार फोटो भी शेयर की है, जिसमें दोनों के बीच खास बॉन्डिंग नजर आ रही है. 

Heartiest congratulations my friend @realDonaldTrump on your historic election victory. As you build on the successes of your previous term, I look forward to renewing our collaboration to further strengthen the India-US Comprehensive Global and Strategic Partnership. Together,… pic.twitter.com/u5hKPeJ3SY

— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2024

 

#DonaldTrumpWin #USEection #USEectionResult #KamalaHarris #DonaldTrump #USPresidentialPoll,,