सीएम योगी ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होंने वाले छात्रों को दी शुभकामनाएं
लखनऊ, खबर न्यू इंडिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2022 परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गयी है। दोनों कक्षाओं के 51.92 लाख परीक्षार्थी इम्तिहान दे रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी ने परीक्षा में शामिल होनें वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। सुबह प्रथम पाली में हाई स्कूल की परीक्षा शुरू हुई। सुबह 8:00 बजे शुरू होने वाले परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। इस बीच मुख्यमंत्री योगी ने परीक्षा में शामिल होंने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी और लिखा कि प्यारे विद्यार्थियों, यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आरम्भ हो रही हैं। सभी परीक्षार्थी पूर्ण एकाग्रता के साथ बिना किसी तनाव के परीक्षा में सम्मिलित हों। आपका परिश्रम अवश्य फलीभूत होगा व निश्चित ही सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
#upelection 2022, #cmyogi, #upbjp, #upcm, #upchunav,







