Russia-Ukraine War : रूसी सेना यूक्रेन में भयंकर तबाही मचा रही है. कीव, मारियुपोल सहित यूक्रेन के दूसरे शहरों में रूसी सेना भीषण बमबारी कर रही है. वही इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ब्रसेल्स पहुंच गए हैं। वह नाटो संगठन के 29 सहयोगियों से मुलाकात करेंगे और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। ब्रसेल्स में ही यूरोपीय यूनियन के 27 सदस्य देशों के नेताओं से बाइडेन की वार्ता होगी। इसके बाद बाइडेन रूस पर और कड़े प्रतिबंधों के संबंध में जी-7 के नेताओं से भी चर्चा करेंगे। इन चर्चाओं में यूक्रेन की आर्थिक और सैन्य मदद बढ़ाए जाने पर भी विचार किया जाएगा। यहां से बाइडन पोलैंड जाएंगे। इसी के साथ अमेरिका रूस को जी 20 देशों के समूह से हटाने की कोशिश में भी जुट गया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि अमेरिका रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा कर सकता है.

#UkraineRussiaCrisis, #thirdworldwar, #RussiaattackUkraine, #pmmodi, #pmo,