खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को दिल्ली में बड़ा झटका लगा हैं, आम आदमी पार्टी के 13 पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.  बागी पार्षदों ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। एमसीडी में बागी नेताओं ने अलग गुट बनाया है। हेमचंद गोयल के नेतृत्व में थर्ड फ्रंट पार्टी बनाने की घोषणा की  है. वहीं, सभी निगम पार्षद ने इस्तीफा देकर 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' बनाने का फैसला किया. इस पार्टी के लीडर मुकेश गोयल होंगे. 

जिन 13 पार्षदों ने इस्तीफा दिया है, उनके नाम हैं-
हेमनचंद गोयल 
दिनेश भारद्वाज 
हिमानी जैन 
उषा शर्मा 
साहिब कुमार 
राखी कुमार 
अशोक पांडेय 
राजेश कुमार 
अनिल राणा 
आम आदमी पार्टी ने 
देवेंद्र कुमार 
हिमानी जैन

#AAPLeadersResign #AAP #ArvindKejriwal,