RCB vs KKR: विराट के लिए टेस्ट जर्सी में पहुंचे दर्शक
(स्पोर्ट्स डेस्क): चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज आरसीबी और कोलकाता के बीच मुकाबला खेला जाना है। मैच पर बारिश का साया है। टॉस में भी बारिश के कारण देरी हो रही है। मैच से एक दिन पहले बारिश ने RCB और KKR दोनों के ट्रेनिंग सेशन को भी प्रभावित किया. विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। यही वजह है कि आज के मैच में प्रशंसक उन्हें सम्मानित करने के लिए टेस्ट जर्सी में मैदान पर पहुंचे हैं। बेंगलुरु के मैदान पर आज विराट कोहली के फैंस अपने फेवरेट प्लेयर टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने पर एक स्पेशल ट्रिब्यूट देने वाले हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से पहले भारतीय सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रगान होगा। आरसीबी और केकेआर के बीच मैच से आईपीएल 2025 के शेष मुकाबले शुरू हो रहे हैं जिन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था। दोनों देशों के बीच सीजफायर के एलान के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल का संशोधिक कार्यक्रम जारी किया था।
#RCBvsKKR #IPL2025,







