पीएम मोदी मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में बने 'चीफ गेस्ट'
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा आज पूरी हो गयी है .इससे पहले मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'विशिष्ट अतिथि' के रूप में शामिल हुए । पीएम मोदी ने अपने दौरे के दूसरे दिन मालदीव के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, जिसमें उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ, पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और पीपुल्स मजलिस (संसद) के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला शामिल थे. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि सभी मालदीववासियों की ओर से मैं प्रधानमंत्री मोदी को इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवसर पर मालदीव आने के मेरे निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देता हूं।
#PMmodiMaldivesVisit #PMModi,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




