यूपी सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर दी फ्री बस यात्रा की सुविधा
लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर यूपी सरकार ने महिलाओं को बस यात्रा में किराया माफ करने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने गुरुवार शाम इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह सुविधा 8 अगस्त सुबह 6 बजे से लेकर 10 अगस्त की मध्यरात्रि तक लागू रहेगी। सरकार की घोषणा के अनुसार, बहनों के साथ यदि एक सहयात्री भी सफर कर रहे हैं तो उनका भी टिकट नहीं लेना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर तीन दिन तक पूरी क्षमता से बसों का संचालन करने की तैयारी की गई है। चालक, परिचालक व कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




