खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क)  : रेल कर्मचारियों को दिवाली और छठ पूजा से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 10.91 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस के रूप में 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दे दी गयी है।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह बोनस उनके 78 दिनों के वेतन के बराबर है। हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान किया जाता है। यह बोनस रेलवे कर्मचारी जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेक मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, रेलवे मंत्राय के कर्मचारी और अन्य ग्रुप सी कर्मचारियों को किया जाएगा.

#RailwayBonus #IndianRailway #Indianews,