युवा सेना देहरादून जिले की कार्यकारणी की भंग, जल्द होगा नई कार्यकारणी का गठन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): युवा सेना देहरादून जिले की कार्यकारणी की भंग कर दी गयी हैं प्रदेश अध्यक्ष युवा सेना सागर रघुवंशी ने कहा की जल्द ही नई कार्यकारणी का गठन कर दिया जायेगा. प्रदेश अध्यक्ष युवा सेना सागर रघुवंशी ने कहा की देहरादून जिला अध्यक्ष रवि गैरोला ने अपनी पारिवारिक एवं व्यावसायिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देते हुए संगठन से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने इस निर्णय से हमे अवगत कराया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनके निर्णय का सम्मान करते हुए त्यागपत्र स्वीकार किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष युवा सेना सागर रघुवंशी ने कहा की किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे पहले उसका परिवार और कारोबार ही सर्वोपरि होता है। संगठन हमेशा अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में जब भी रवि गैरोला को लगे कि वे पुनः अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं, तो उन्हें पूरे मान-सम्मान के साथ संगठन में कोई अन्य जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष युवा सेना सागर रघुवंशी ने कहा की साथ ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि देहरादून जिले की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया जाता है। और नई कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
#yuvasena #Shivsena #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







