Bihar Election: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने दूसरी लिस्ट जारी की
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने आज दूसरी लिस्ट में 65 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इससे पहले 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी। अब तक 116 प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई है। प्रशांत किशोर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पहले ही कहा था कि समाज में जिसकी जितनी हिस्सेदारी है, उन्हें उतनी ही हिस्सेदारी मिलेगी। बिहार में अतिपिछड़ा समाज के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। इसीलिए हमलोगों ने अब तक एक तिहाई सीटों पर इन्हें ही टिकट दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी राजनीतिक दल ने इतने अधिक संख्या में अतिपिछड़ों को टिकट दिया है।
#BiharElection2025 ##BiharElection #indianews,







