यूपी कांग्रेस में बदलाव की तैयारी शुरू, प्रियंका गांधी से वापस लिया जा सकता है यूपी का प्रभार
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से यूपी कांग्रेस का प्रभार वापस लिया जा सकता है. माना जा रहा है कि इस पर पार्टी हाईकमान गंभीरता से विचार कर रहा है. यूपी में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अब हर दल जुट गया है. इसी बीच यूपी कांग्रेस में भी बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभार दिया गया था. जबकि लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने यूपी कांग्रेस का प्रभार दिया गया. इस दौरान यूपी में विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस को केवल दो सीटों पर ही जीत मिली थी. ये कांग्रेस का यूपी के विधानसभा चुनावों में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन था.
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




