(बॉलीवुड डेस्क) : कमाल राशिद खान को मुंबई की मलाड पुलिस ने 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद आज यानि मंगलवार को उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। अपने ट्वीट्स के कारण केआरके विवादों में फंस गए हैं। बता दें कि क्रिटिक और अभिनेता के खिलाफ मलाड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है।  कमाल अक्सर विवादित ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अपने ट्वीट्स में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान से लेकर शाहरुख खान को बुरा-भला बोल चुके हैं.

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब केआरके मुश्किलों में फंसे हों। वह अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स के जरिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। केआरके हमेशा किसी भी फिल्म को लेकर और अभिनेताओं पर टिप्पणी करते रहते हैं। वह बेबाकी से बॉलीवुड पर निशाना साधते रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार तक को भला-बुरा कह चुके हैं।