जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर
(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. टीम इंडिया के लिए ये सबसे बड़ा झटका है. भारतीय क्रिकेट बोर्डके सचिव जय शाह ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के बाकी मैचों के लिए मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज 28 वर्षीय सिराज ने अब तक पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने पांच विकेट लिए हैं. उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच इस साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में खेला था.
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




