खतौली उपचुनाव: जयंत चौधरी ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी समेत सपा नेताओं से की चर्चा
मुजफ़्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनैतिक पार्टियां क्षेत्र की जनता को हरसंभव तरीके से लुभाने का प्रयास कर रही हैं। उपचुनाव को लेकर जहां भाजपा नेता अब तक कई रैलियों को संबोधित कर चुके हैं, वहीं गठबंधन से रालोद प्रत्याशी मदन भैया को जिताने के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी खुद एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। रालोद अध्यक्ष जयंत चैधरी ने खतौली में ही डेरा डाला हुआ है। खतौली उपचुनाव में रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया की जीत सुनिश्चित करने के लिए रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने खतौली में जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। जनपद के वरिष्ठ सपा नेताओं व महत्वपूर्ण पदाधिकारियो से वार्ता के लिए जयंत चौधरी आज सुबह सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के आवास पर पहुंचे। रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, विधायक अनिल कुमार, विधायक चंदन चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा, हाजी लियाकत अली, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, पूर्व चेयरमैन सुबोध त्यागी, महेश बंसल, सपा नेता अब्दुल्ला राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी समेत अन्य नेताओं से गठबंधन रालोद प्रत्याशी मदन भैया की जीत सुनिश्चित करने के लिए विस्तार से चर्चा की.







