मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। खतौली विधानसभा सीट पर उप चुनाव में आज मतदान हो रहा हैं , कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान शुरू जो शाम छह बजे तक होगा, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य पहचान पत्र भी मान्य होंगे,आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड,भारतीय पासपोर्ट व फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज शामिल हैं। इस बीच बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी ने जंधेड़ी पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विकास के लिए काम करा है, और विकास के लिए ही जनता के बीच जा रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार सैनी ने कहा कि विधायक बनने के बाद क्षेत्र में विकास करेंगे और बहन बेटियों का सम्मान करेंगे उन्होंने कहा कि उनके पक्ष में लगातार माहौल बनता नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने जीत का दम भरते हुए कहा कि उनकी जीत 50 हजार वोटों से होगी।

#By-election on Khatauli assembly,