बॉक्स ऑफिस पर छाई अजय देवगन की 'दृश्यम 2'
(बॉलीवुड डेस्क) : अजय देवगन की 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की ओर बहुत तेज गति से बढ़ रही है। अपने तीसरे रविवार को भी दृश्यम 2 की कमाई में जबरदस्त उछाल आया। ओपनिंग डे पर 15.38 करोड़ से खाता खोलने वाली 'दृश्यम 2' वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ कमाने के करीब पहुंच रही है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 'दृश्यम 2' लंबी रेस का घोड़ा साबित हो रही है। फिल्म के कलेक्शन में रविवार को भी जबरदस्त उछाल दर्ज की गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दृश्यम 2' ने 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को 10.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।







