(बॉलीवुड डेस्क): रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ बॉक्स ऑफिसर पर ब्लॉकबस्टर साबित हुयी थी। अब इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने जल्द ही इसके पार्ट-2 को बनाने की बात कही है। इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद कई लोग इसके सीक्वल की मांग कर रहे थे, जो की जल्द ही पूरी होने जा रही हैं, अयान मुखर्जी ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सीक्वल के बारे में बताया कि ‘हम ब्रह्मास्त्र 2 और 3 एक साथ बनाएंगे। सच तो यह है कि हमें इसे लिखने में थोड़ा समय लगने वाला है। मुझे पता है कि लोगों को हमसे बहुत उम्मीदें हैं। लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया जाए, लेकिन मैं फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहता हूं। तो पहले हम इसे ठीक से लिखेंगे।’मुझे लगता है कि अब से लगभग तीन साल बाद हम ब्रह्मास्त्र 2 को बड़े पर्दे पर देखेंगे।

#Ayan Mukerji, #Brahmastra 2,#Ranbir Kapoor, #Alia Bhatt,