(स्पोर्ट्स डेस्क): इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज हो चुका है. ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने सुरों की महफिल सजाई तो वहीं, रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने ग्लैमर का तड़का लगाया,  आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. पहले मैच में गुजरात टाइंट्स ने कमाल का खेल दिखाया और धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 179 रनों का टारगेट दिया है. चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ और राशिद खान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. जीत के लिए गुजरात ने 179 रना टारगेट 5 विकेट के नुकसान पर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने 63, विजय शंकर ने 27 और रिद्धिमान साहा ने 25 रन की पारी खेली. राशिद खान ने 3 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं राहुल तेवतिया ने 14 गेंद पर 15 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई.  

#Gujrat Tients, #Chennai Super Kings, #GT vs CSK , #Rashid Khan IPL 2023, #IPL 2023 Opening Ceremony, ,