सीएम धामी ने अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का लिया संज्ञान, सत्यापन के दिए निर्देश
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): नैनीताल के ज्योलिकोट के पास स्थित वीरभट्टी में एक अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया। उन्होंने इस गंभीर विषय पर एसीएस गृह को निर्देशित किया कि, तत्काल समस्त जिलों को प्रदेश में संचालित समस्त मदरसों में सत्यापन कराया जाए, एवं जहां भी कोई अनैतिक कार्य हो रहा हो, वहां तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। इस विषय पर गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
#illegalmadrassa#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#dehradunnews#Uttarakhandnews ,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




