टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप को लेकर कही ये बात
(बॉलीवुड डेस्क) : टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर काफी चर्चा में हैं. बीते कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रास्ते अलग हो गये हैं और दोनों का ब्रेकअप हो गया है. इन खबरों पर टाइगर श्रॉफ ने भी उस वक्त मुहर लगा दी थी जब उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफी विद करण-7 में यह खुलासा किया कि वह सिंगल हैं. साथ ही टाइगर ने अपनी को-एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के लिए ऐसी बात कही थी कि फैंस ने दोनों के लिंकअप की बातें करना शुरू कर दिया. अब टाइगर ने दिशा पाटनी संग रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ दी हैं. टाइगर श्रॉफ ने कहा कि दिशा और उनके बीच अब कुछ नहीं बचा है और वे दोनों अब बस बहुत अच्छे दोस्त हैं.
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




