दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडिस को समन जारी किया
(बॉलीवुड डेस्क) : दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को 200 करोड़ी ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में समन जारी किया है. समन के मुताबिक, एक्ट्रेस को दिल्ली के पुलिस के सामने पूछताछ के लिए 12 सितंबर को पेश होना है. इससे पहले दिल्ली कोर्ट ने एक्ट्रेस समन जारी किया था. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को समन जारी करते हुए 26 सितंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है. अदालत ने हाल ही में मामले में दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया है. बता दें, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के पीएमएलए मामले में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े दूसरे पूरक आरोपपत्र से कुछ महत्वपूर्ण बिंदु मिले हैं.
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




