'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम !
(बॉलीवुड डेस्क): फिल्म मेकर्स को उम्मीद थी कि 'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी। बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' फ्लॉप हो गई. सलमान खान के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, वेकटेंश, जगपति बाबू समेत कई स्टार्स मौजूद हैं। ये मल्टी स्टार फिल्म पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। इस फिल्म को फहाद समजी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से 4 साल बाद भाईजान ने पर्दे पर वापसी की थी। 21 अप्रैल, 2023 को रिलीज हुई किसी का भाई किसी की जान ने 1 मई, 2023 के बाद भारत में 102.65 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. फिल्म का कलेक्शन हर दिन कम होता जा रहा है.
#KKBKKJ #Salman Khan#KKBKKJ Flop, #Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




