चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का बदला समय
लखनऊ/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्कूलों का समय बदला गया है। अब सभी स्कूलों का संचालन अग्रिम आदेश तक सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक किया जाएगा। अभी तक लखनऊ में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 तक विद्यालय संचालित किए जाते थे। जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त तथा सीबीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में केवल दोपहर 12 बजे तक ही पढ़ाई होगी. यह आदेश कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के लिए मान्य रहेगा. इसके साथ ही विद्यार्थियों की बाहर खुले क्षेत्र में कोई भी गतिविधि न कराए जाने के आदेश दिए गए हैं।
#UPSchoolTiming #UPNews #CMYogi #Lucknownews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




